चूरू, जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 12 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार में विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे उद्यमियों और औद्योगिक क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं पर विशेष ध्यान दें और प्राथमिकता से उनका निराकरण करें। जिला कलक्टर ने विभागवार चर्चा करते हुए समस्या समाधान के निर्देश दिए और समयबद्ध निस्तारण पर बल दिया। औद्योगिक संघ के धर्मेंद्र बुडानिया ने औद्योगिक संघों एवं उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से विशेष ध्यान इन पर दिया जाना चाहिए ताकि जिले के औद्योगिक विकास को गति मिले और यहां के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया हो सके। बैठक में उद्योग महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया ने जिले के औद्योगिक क्षेत्र एवं रीको क्षेत्र से सम्बंधित भूमि, बिजली एवं जल आपूर्ति, आगजनी की घटनाओं, क्षतिग्रस्त सड़कों, जल निकासी सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान प्रशिक्षु आरएएस निखिल पोद्दार, रीको आरएम सुनील कुमार गुप्ता, डिस्कॉम एसई वीआई परिहार, एलडीएम अमरसिंह, बी एल लकेसरा, अनिल कुमार नायर, तेजाराम तेतरवाल, प्रदीप कुमार पारीक, अजीत कुमार अग्रवाल, धमेर्ंद्र बुडानिया, शंकरलाल, बनवारीलाल जांगिड़, ओमप्रकाश शर्मा, सुशील, ओमप्रकाश, के एल स्वामी सहित अन्य मौजूद रहे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान – सिहाग
औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान – सिहाग



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।