Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / महिला से बेटे-बहू ने की मारपीट,बेटी ने निजी वाहन से पहुंचाया डीबी अस्पताल

महिला से बेटे-बहू ने की मारपीट,बेटी ने निजी वाहन से पहुंचाया डीबी अस्पताल

इमरजेंसी वार्ड में कराया भर्ती

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] कोतवाली थाना क्षेत्र की शेखावत कॉलोनी में गुरुवार को एक महिला के साथ बेटे और बहू के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला की बेटी ने निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने घायल महिला का इलाज किया।घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से आई पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। अस्पताल में भर्ती शेखावत कॉलोनी निवासी पुष्पा (50) ने बताया कि गुरुवार को वह घर में काम कर रही थी। तभी उसका बेटा टीकूचंद, छोटा बेटा पवन और छोटी बहू मुन्नी ने उसके साथ बिना किसी बात के मारपीट की है। बेटी ने बीच बचाव कर महिला को छुड़ाया। घायल महिला को उसकी बेटी ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur