Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मां से झगड़ा करने के बाद बेटे ने खाया जहरीला पदार्थ

मां से झगड़ा करने के बाद बेटे ने खाया जहरीला पदार्थ

चूरु, [सुभाष प्रजापत ] शहर की मंगला कॉलोनी में मां से झगड़ा करने के बाद बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।अस्पताल में परिजनों ने बताया कि मंगला कॉलोनी निवासी अजय नायक (20) का उसकी मां के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस बात से नाराज होकर अजय ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ी गई। वह उल्टियां करने लगा और बेहोश हो गया।उन्होंने बताया कि हालत बिगड़ने पर अजय ने गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur