Churu SP Transfer: चूरू। राज्य सरकार ने गुरुवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में चूरू जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर बदलाव करते हुए निश्चय प्रसाद एम को नया एसपी नियुक्त किया गया है।
इससे पहले जारी सूची में ज्ञानचंद यादव का तबादला चूरू पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया था, लेकिन अब नई सूची में बदलाव करते हुए उनकी जगह निश्चय प्रसाद एम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इसके साथ ही 13 मार्च को जारी पूर्व तबादला आदेश को निरस्त कर दिया गया है।
राज्य में 9 आईपीएस तबादले (पूरी सूची)

25 आईएएस अधिकारियों में भी बड़ा फेरबदल


