Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कथा स्थल का एसपी जय यादव व एडीएम मंगलाराम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कथा स्थल का एसपी जय यादव व एडीएम मंगलाराम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रतनगढ, [सुभाष प्रजापत ] शहर में सरदारशहर बाई पास रोड के पास स्तिथ नंदीशाला में कल शुक्रवार 11 अप्रेल से शुरू हो रही शिव महापुराण कथा के कथा स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गत दिवस जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने व्यवस्थाओं अवलोकन करते हुए प्रशासन व आयोजनकर्ता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं आज गुरुवार दोपहर जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव, एडीएम सुजानगढ़, मंगलाराम पुनिया, एडिशनल एसपी सुजानगढ़ दिनेश कुमार कथा स्थल पहुंचे। व्यास पीठ से कथा का वाचन अंतराष्ट्रीय कथा वाचक प्रदीप मिश्रा करेंगे। बताया जा रहा है कि कथा में प्रतिदिन 1 लाख से ज्यादा श्रदालु आने की संभावना है। जबकि कथा स्थल पर एक लाख लोगों की व्यवस्था नही है। वहां एक वाटर प्रूफ टेंट डोम लगाया गया है जिसमे अधिकतम 20 से 25 हजार लोग बैठ सकते है। लेकिन डोम का फाउंडेशन नही भरा गया है। मिटी में चेंल लगाकर डोम लगा दिया गया है। इसी के पास में इतना ही बड़ा नॉर्मल टेंट लगाया गया है जो तेज आंधी में उड़ सकता है ओर बारिश में भी बचाव नही है। ऐसे कथा के दौरान अगर तेज आंधी या बारिश आने पर वहाँ भगदड़ मचने की सम्भावनाये बन सकती है। इसके अलावा बुधवार को जिला कलेक्टर के आदेश के बावजूद भी अभी तक कथा स्थल में भोजन, पानी, पार्किंग, पंखे, कूलर, शोचालय की समुचित व्यवस्थाये नही हो सकी है। जबकि बाहर से आने वाले श्रदालु आज से ही वहाँ आने शुरू हो गए है। जिनकी व्यवस्था नही होने से वो जमीन पर बिना कूलर के लेटे हुए है। इसके अलावा बाहर से आने वालों श्रदालुओं को को कथा स्थल तक छोड़ने का टैम्पो वाले मनमाना किराया वसूल रहे है। जिनकी ओटो से झड़प होते भी वहाँ देखा गया है। कथा स्थल पर समुचित व्यवस्थाये नहीं होने पर जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव व एडीएम मंगलाराम पुनिया 10 मिनिट में कथा स्थल से चले गए और मीडिया प्रतिनिधियों को को इस सम्बंध में बाईट देने से भी मना कर दिया। इसके अलावा जनचर्चा के अनुसार सात दिनों तक चलने वाली कथा के लिए आयोजकों की ओर से प्रति व्यक्ति से एक लाख 11 हजार रुपये लेकर 49 यजमान बनाए गए है। और वीआईपी दीर्घा में बैठाने के लिए 5 हजार से 20 हजार की लिए जा रही है। उसके बाद मीडिया कर्मियों ने समुचित व्यवस्था नही होने पर आयोजनकर्ता से बाईट लेनी चाही। लेकिन उसने भी मीडिया से दूरी बना ली। दूसरी शहर लगे फ्लेक्स में एक पार्टी का चुनाव चिन्ह छपना भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रामकुमार वर्मा, डिप्टी एसपी अनिलकुमार प्रजापत, थानाधिकारी दिलीपसिंह शेखवात सहित कई अधिकारीगण मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur