चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिला पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को एसपी राजेश कुमार मीना ने जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। मीटिंग में एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने संबंधित पुलिस थानों में पेंडिंग मामलों का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में आने वाले पीड़ित की समस्या शांतिपूर्वक सुनकर समाधान करने का प्रयास करें। इसके अलावा असामाजिक और आपराधिक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों से थाना वार दर्ज प्रकरणों के बारे में जानकारी ली।एसपी मीणा ने एनडीपीएस और शराब तस्करों पर नकेल कसने की बात कही । तस्करों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाने के वांछित अपराधियों की सूची बनाकर उनके ऊपर नजर रखें। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले लोगों पर साइबर टीम विशेष ध्यान रखें। ऐसे लोगों पर सक्रियता के साथ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो लगाने वाले असामाजिक तत्वों पर भी ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई की जाए। क्राइम मीटिंग में एएसपी राजेन्द्र कुमार मीणा, एएसपी नरेन्द्र कुमार शर्मा, डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क, तारानगर डीएसपी ओमप्रकाश गोदारा, सुजानगढ़ डीएसपी रामप्रताप बिश्नोई, रतनगढ़ डीएसपी हिंमाशु शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई, सुजानगढ़ सीआई मुकुट बिहारी, सदर थानाधिकारी रजीराम, महिला थानाधिकारी इन्द्रलाल बिश्नोई, हमीरवास थानाधिकारी राधेश्याम थालौड़ और भानीपुरा थानाधिकारी गौरव खिड़िया आदि मौजूद थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / एसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग
एसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।