Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मिलावटखोरों के खिलाफ 17 अक्टूबर सोमवार से चलेगा विशेष अभियान

,

मिलावटखोरों के खिलाफ 17 अक्टूबर सोमवार से चलेगा विशेष अभियान

त्योहार से पहले शुद्ध के लिए युद्ध विशेष अभियान

दूध, दूध से बने पदाथोर्ं, मिठाईयों, मसालों, घी, तेल के लेंगे नमूने

चूरू, दीपावली से पूर्व शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य पदाथोर्ं में मिलावट कर आमजन की सेहत से खिलवाड करने वालो के खिलाफ 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि दूध, दूध से बने पदाथोर्ं, मिठाईयों, मसालों, घी, तेल एवं अन्य पदार्थो के नमूने लिये जायेगे। जिससे कोई भी व्यक्ति आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नही करें। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार दीपावली के त्यौंहार के सीजन के दौरान 17 अक्टूबर से मिलावटखोरी के खिलाफ शुद्ध के लिए युद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि मिलावटखोर की सूचना मुखबिर योजना के अन्तर्गत जरूर दे। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत स्थान पर मिलावटी खाद्य पदार्थ के निर्माण या विक्रय की सूचना टोल फ्री नंबर 181 पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01567-222038 तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9950454638 पर लिखित, एसएमएस, व्हाट्सएप सहित विभिन्न माध्यमों से दे सकता है। मुखबिर द्वारा दी गई सूचना का अधिकारी परीक्षण करेंगे, प्रथम दृष्ट्या सूचना सही पाये जाने पर मुखबिर को निर्धारित फार्म में नंबर 1 में सूचना देने के लिए कहा जाएगा, जिसमें व्यक्ति एवं फर्म का नाम अवश्य होना चाहिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि मुखबिर की पहचान गोपनीय रखने के उद्देश्य से उसे इसी यूनिक कोड से पहचाना जाएगा तथा सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। मुखबिर योजना के तहत मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वाले या विक्रय करने वालें के संबंध मे सूचना देने वाले व्यक्ति को 51 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी तथा सैम्पल खाद्य लैब में आमानक पाये जाने पर मुखबिर को प्रोत्साहन राशि के रूप में 5 हजार रूपये की राशि दी जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur