Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7 मार्च को रवाना होगी विशेष ट्रेन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7 मार्च को रवाना होगी विशेष ट्रेन

चूरू, देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 के अंतर्गत एक विशेष ट्रेन 7 मार्च को बीकानेर से रामेश्वरम् तीर्थ स्थल के लिए रवाना होगी। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि इस यात्रा में वरिष्ठ नागरिक के सहयोगार्थ एक ट्रेन प्रभारी, 20 अनुरक्षक, मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाई जायेगी। बीकानेर एवं चूरू जिले के वर्ष 2023 में लॉटरी से चयनित पंजीकृत यात्रियों, जिन्होने विभाग से कॉल करने पर अपनी सहमति विभाग को दी थी, उन सभी की उक्त यात्रा हेतु टिकिट बनाने के लिए सूची प्रधान कार्यालय भिजवाई जा चुकी है। 7 मार्च को रेल्वे स्टेशन पहुंचने से दो दिन पूर्व कार्यालय में संपर्क कर या कार्यालय के कार्मिक महेश कुमार शर्मा (मोबाईल- 9928178898) से संपर्क कर अपने फॉर्म के पंजीयन नम्बर बताकर अपना नाम टिकिट सूची में चेक कर लें। सूची में नाम होने पर ही यात्रा हेतु टिकिट दिया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur