Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / किसान नेता सांवरमल बाबल की स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिता कल

किसान नेता सांवरमल बाबल की स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिता कल

कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार, उपविजेता को ग्यारह हजार का इनाम

चूरू, चूरू. किसान नेता स्व. सांवरमल बाबल की स्मृति में जिला खेल स्टेडियम में रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। आयोजक ढाणी पन्नेसिंह के जितेंद्र बाबल ने बताया कि प्रातः 8 बजे शुरू होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार, उपविजेता को ग्यारह हजार व तृतीय रहने वाली टीम को पांच हजार एक सौ रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ 1600 मीटर दौड़ की लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता होगी। प्रत्येक वर्ग में प्रथम को पांच हजार एक सौ, द्वितीय तीन हज़ार एक सौ, तृतीय को दो हज़ार एक सौ रुपए नगद पारितोषिक दिया जाएगा। दौड़ प्रथम में प्रथम 20 स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को किट भी प्रदान की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur