Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू एवं पाली जिले में खुलेंगे स्पोर्ट्स स्कूल

,

चूरू एवं पाली जिले में खुलेंगे स्पोर्ट्स स्कूल

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

चूरू, चूरू एवं पाली जिले में स्पोर्ट्स स्कूल खोले जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 17 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। प्रत्येक स्कूल में 8.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य होंगे। मुख्यमंत्री गहलोत के इस निर्णय से खिलाड़ी स्कूलों में कक्षा 6 से प्रवेश कर पढ़ाई करने के साथ-साथ खेल प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकेंगे। वे यहां कक्षा 12वीं तक निरंतर पढ़ाई कर सकेंगे। उपयुक्त खेल वातावरण मिलने से उनकी प्रतिभा में निखार आएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur