Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / एसएसटी टीम की कार्रवाई, 5 कार्टन अवैध बीयर जब्त

एसएसटी टीम की कार्रवाई, 5 कार्टन अवैध बीयर जब्त

चूरू, [ सुभाष प्रजापत ] लोकसभा आम चुनाव के दौरान राजगढ़ एसडीएम सुशील कुमार सैनी ने एसएसटी टीम के माध्यम से कार्रवाई करते हुए शनिवार को राजगढ़ के मांगला तिराहे के पास पिकअप में 5 कार्टन अवैध बीयर जब्त की। एसडीएम सुशील कुमार सैनी ने बताया कि 5 कार्टन में करीब 39 लीटर बीयर जब्त की गई है, जिसकी एमआरपी के अनुसार करीब 9 हजार रुपए कीमत है। उन्होंने बताया कि शराब व पिकअप को थाने में जब्त करवाया गया है। कार्रवाई के दौरान एसएसटी प्रभारी जयसिंह, कांस्टेबल मनोज सहित अन्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur