चूरू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई बजट घोषणा की अनुपालना में राजस्थान इन्टरनेशनल एक्सपो 2023 का आयोजन 20 मार्च से 22 मार्च 2023 तक औद्योगिक क्षेत्र, बोरानाडा जोधपुर में किया जा रहा है। उधोग महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया ने बताया कि इस एक्सपो के आयोजन का उद्देश्य राज्य के एमएसएमई को अपने उत्पादों के निर्यात हेतु विदेशी बाजार उपलब्ध कराना है। एक्सपो में राज्य के हस्तशिल्प, फर्नीचर, टैक्सटाईल, स्टोन, किचन वेयर एवं एग्रोफूड प्रोडक्ट्स उद्योगों के द्वारा उत्पादित वस्तुओं का डिस्प्ले किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक्सपो में लगभग 500 स्टॉल्स का प्रावधान किया गया है। एक्सपो में स्टॉल बुकिंग हेतु लिंक https://repc.in/expo-2023 पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजस्थान इन्टरनेशनल एक्सपो 2023 में स्टॉल बुकिंग शुरू
राजस्थान इन्टरनेशनल एक्सपो 2023 में स्टॉल बुकिंग शुरू



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।