रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने राज्य बजट 2025 पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाने वाला एवम सभी वर्गों के चंहुमुखी विकास करने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है | महर्षि ने कहा कि राज्य की बजट घोषणा में 150 यूनिट फ्री बिजली,किसान सम्मान निधी की राशि बढाकर 9 हजार रुपये प्रतिवर्ष,कमजोर आय वर्ग के बुजुर्गों एवम विधवाओं की पेंशन 1250 रुपये,2 लाख घरों में नए पानी के कनेक्शन,आगामी एक वर्ष में एक लाख पच्चीस हजार नौकरीयां, 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना एवम पेयजल आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए 1500 हेडपंप एवम 1000 ट्यूबवेल स्वीकृत करने सहित राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है | महर्षि ने कहा कि राज्य बजट मजदूर,किसान,युवा,महिला,वंचित सहित सभी वर्गों को राहत प्रदान करने वाला है | प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पारित राज्य बजट-2025 अग्रणीय राजस्थान बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा |
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / प्रगति के पथ पर ले जाने वाला साबित होगा राज्य बजट – महर्षि
प्रगति के पथ पर ले जाने वाला साबित होगा राज्य बजट – महर्षि



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।