Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण

राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रमोद बंसल द्वारा

चूरू, सोमवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रमोद बंसल द्वारा राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण किया गया।

सचिव द्वारा विधि से संघर्षरत बालकों को उनके दिये जाने वाले भोजन, चिकित्सा, शिक्षा, मनोरंजन, साफ-सफाई, सर्दियों के कपड़ें, पीने के पानी इत्यादि के बारे में जानकारी लेते हुये आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। बालकों को उनके लिये बने विशेष कानूनों की जानकारी दी गई तथा उपस्थित सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी देते हुये 11 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur