Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राज्य कर्मचारी अपने ई बैग में जीपीएफ/बीमा पासबुक अपलोड करें

राज्य कर्मचारी अपने ई बैग में जीपीएफ/बीमा पासबुक अपलोड करें

रिकार्ड को अद्यतन किये जाने के उद्देश्य से

चूरू, राज्य बीमा विभाग की ओर से जीपीएफ, बीमा रिकार्ड को अद्यतन किये जाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत समस्त राज्य कार्मिकों के जीपीएफ, राज्य बीमा खातों को ऑनलाईन अपडेट किया जावेगा। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उपनिदेशक महीपाल मोटसरा ने जिले के सभी खातेदारों, बीमेदारों से कहा है कि वे अपनी जीपीएफ, बीमा की पासबुक आहरण वितरण अधिकारी से प्रथम कटौती से अंतिम कटौती तक प्रमाणित करवाकर तुरंत अपनी एसएसओ आईडी से नवीन पोर्टल पर पीडीएफ फार्मेट मेंं ई बैग में अपलोड कराएं, जिससे समस्त खाते अद्यतन किये जा सकें।