Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राज्यस्तरीय महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान – 2023 में रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीन समाजबंधु होंगे सम्मानित

राज्यस्तरीय महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान – 2023 में रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीन समाजबंधु होंगे सम्मानित

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] चुरु जिला सैनी माली समाज की स्थानीय इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष व युवा समाजसेवी महेश सैनी, रतनगढ़ सैनी समाज के संरक्षक व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मदनलाल कम्मा व भाजपा जिला मंत्री व बेटी बचाओ- बेटी पढाओ अभियान की जिला संयोजक कौशल्या सैनी का महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान ने राज्यस्तरीय महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान – 2023 के लिए रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चयन किया है। समाजबंधुओं को यह सम्मान 11 अप्रैल को जयपुर के विद्याधर नगर में आयोजित सामाजिक क्रन्ति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की 196 वी जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस राज्यस्तरीय सम्मान समारोह की अध्यक्षता संस्थान के मुख्य संरक्षक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। मुख्य अतिथि संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसिंह सैनी (उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गृहमंत्री) व समारोह के मुख्य वक्ता सुनील परिहार (रीको निदेशक) होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur