Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू के सद्दाम हुसैन को राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार

चूरू के सद्दाम हुसैन को राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार

चूरू, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पाली स्थित जंबूरी कैंपस में हुए युवा सम्मेलन 2023 में शांति एवं अहिंसा विभाग, युवा मामले एवं खेल विभाग, स्काउट गाइड संघ, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन के साझा मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं के हितों के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने पर चूरू निवासी एडवोकेट सद्दाम हुसैन को राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार सम्मान समारोह में राजस्थान प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक-एक युवा का चयन किया गया, जिसमें चूरू जिले से एडवोकेट सद्दाम हुसैन का चयन किया गया। राज्य स्तरीय सम्मान पर एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग, राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण, शान्ति एवं अहिंसा विभाग के जिला समन्वयक प्रोफेसर डॉ. उम्मेद गोठवाल आदि का आभार व्यक्त किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur