Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सालासर रोड स्थित स्वागत द्वारा पर लगी राम दरबार की मूर्तियां

सालासर रोड स्थित स्वागत द्वारा पर लगी राम दरबार की मूर्तियां

संत कानपुरी महाराज, विकासनाथ महाराज, संत रविनाथ, निश्चल नाथ, खड़गेश्वर महाराज ने करवाई स्थापना,

बड़ी संख्या में लोगों ने किया भंडारे में प्रसाद ग्रहण

सतर्कता के लिए पुलिस जाप्ता भी रहा तैनात

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ़ की सालासर रोड स्थित स्वागत द्वार पर विधि विधान के साथ राम दरबार की मूर्तियों की प्राण की गई। सर्व हिंदू समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संत कानपुरी महाराज, विकासनाथ महाराज, संत रविनाथ, निश्चल नाथ, खड़गेश्वर महाराज ने मंत्रोच्चारण के बीच मूर्तियों की स्थापना की। मूर्तियों की स्थापना के बाद संतो का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सर्व हिंदू समाज के संयोजक अरविंद सोनी ने सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के बाद सैंकड़ों भक्तो ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उप सभापति अमित मारोठिया, भाजपा नेता पवन महेश्वरी सहित अनेक लोग इस आयोजन में शामिल हुए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur