Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : आवारा कुत्तों के हमले से 4 मवेशियों की मौत

Churu News : आवारा कुत्तों के हमले से 4 मवेशियों की मौत

Stray dog attack leaves cattle injured in Rajaldesar Churu area

चूरू,सुभाष प्रजापत जिले के राजलदेसर कस्बे के वार्ड संख्या 28 में बीती रात आवारा कुत्तों ने एक बाड़े में घुसकर मवेशियों पर हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में चार मवेशियों की मौत हो गई, जबकि पांच मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में भारी रोष देखा गया।

विकलांग पशुपालक ने सुनाई आपबीती

पीड़ित इमरान पुत्र गफूर बेहलिम ने बताया कि वह एक विकलांग व्यक्ति हैं और मवेशियों के पालन-पोषण से ही परिवार का गुजारा चलता है।

उन्होंने बताया कि देर रात आवारा कुत्ते उनके बाड़े में घुस आए और मवेशियों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे तो कुत्ते मवेशियों को नोच रहे थे।

इमरान ने आवाज लगाकर मोहल्लेवासियों को बुलाया, जिसके बाद लोगों ने मिलकर कुत्तों को वहां से भगाया।

मोहल्लेवासियों ने नगरपालिका पर लगाए आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और ऐसी घटनाएं अब आम हो गई हैं।

मोहल्लेवासियों के अनुसार इस समस्या को लेकर पहले भी नगरपालिका अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का नहीं हुआ पालन?

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए ठेका तो दिया गया, लेकिन कस्बे में केवल खानापूर्ति की गई।

लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur