Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / आवारा कुत्ते ने तीन लोगों पर किया हमला

आवारा कुत्ते ने तीन लोगों पर किया हमला

महिला के हाथ और पैर पर हुए गहरे घाव

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के सदर थाना क्षेत्र के खासोली गांव में आवारा कुत्तों का आतंक है। आवारा कुत्ते ने एक ही दिन में तीन लोगों पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से महिला के हाथ और पैर पर गहरे घाव हो गए। लहूलुहान हालत में महिला के परिजनों ने उसको डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।अस्पताल में खासोली निवासी सुमन देवी (55) के परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम उसकी मां सुमन देवी खेत जा रही थी। तभी रास्ते में आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से सुमन देवी के हाथ और पैर पर गहरे घाव हो गए। महिला के हाथ और पैर से खून बहने लगा। इसके अलावा भी दो लोगों पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया है। अस्पताल में गांव के लोगों ने बताया कि दो तीन दिन से एक आवारा कुत्ता है। जो हर किसी पर हमला कर रहा है। संभवतया आवारा कुत्ता पागल हो गया है। जो अब हर किसी पर हमला करने लगा है।