Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जुआ सट्टा अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही

जुआ सट्टा अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही

थाना प्रभारी ने किया पदभार ग्रहण

राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] पुलिस थाना में थानाप्रभारी शंकर लाल भारी स्थानांतरण होने पर उनकी जगह सुश्री गीता रानी विश्नोई ने पुलिस थाना में पदभार ग्रहण किया । पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकार वार्तालाप में कहा कि राजलदेसर कस्बे में जुआ सट्टा एवं अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ होंगी सख्त कार्यवाही। साथ ही उन्होंने कहा ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने के लिए पूरा प्रयत्न किया जाएगा । साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएंगी । इसके अलावा उन्होंने कहा कि अति शीघ्र ही सीएलजी सदस्यों का गठन किया जाएगा । जिसमें सामाजिक लोगों को सम्मिलित किया जाएगा एवं कस्बे में शांतिपूर्ण बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा । आमजन में विश्वास व अपराधियों में डर पैदा करना । इस अवसर पर उन्होंने पुलिस थाना परिसर का निरीक्षण किया एवं कस्बे की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली । इस अवसर पर थाने के अनेकों स्टाफ उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur