Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण 25 जून को

,

उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण 25 जून को

पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जायेगी दवा

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत 25 जून 2023 को 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज शर्मा ने बताया कि 25 जून को उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आयोजित होगा।इस दौरान पल्स पोलियो बूथों पर ओरल पोलियो वेक्सीन पिलाई जाएगी। बूथों पर दवा पिलाने के बाद घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस की खण्ड स्तर पर माॅनिटरिंग के प्रभारियों को भी जिम्मेदारी दी गई हैं। आरसीएचओ डॉ विश्वास मथुरिया ने बताया कि उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों के साथ माइक्रो प्लान तैयार करने तथा पांच वर्ष तक के बच्चों की लाइन लिस्ट तैयार कर ली गई है। आरसीएचओ ने बताया कि जिले में पांच वर्ष तक के 3 लाख 41 हजार 360 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जायेगी। इसके लिये 91 कोल्ड चैन पोइंट बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 12 मोबाइल दल व 8 ट्रांजिट टीमें बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि 25 जून को पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत पर बूथ पर दवा पिलाई जायेगी। इसके बाद घर-घर जाकर छूटे हुये पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जायेगी।आरसीएचओ डाॅ. मथुरिया ने बताया कि जिले में बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने हेतु सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत सभी क्षेत्रों में माइकिंग, पोस्टर्स व बैनर्स इत्यादि आई.ई.सी. गतिविधियों का संचालन किया जायेगा। उप राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग,पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग,नगर पालिका तथा राष्ट्रीय सेवा योजना का सहयोग लिया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur