Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / उपखण्ड अधिकारी ने किया राजलदेसर गेनाणी का निरिक्षण

उपखण्ड अधिकारी ने किया राजलदेसर गेनाणी का निरिक्षण

बार बार गेनाणी का पानी आ जाता है सड़कों पर

राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] कस्बे में गेनाणी का पम्पसेट बार बार खराब होने से कस्बे में मुख्य सड़को पर गन्दा पानी भरजाने की समस्या पर आज उपखण्ड अधिकारी रामकुमार वर्मा ने आज कस्बे की गेनाणी पर पहुंच कर गेनाणी का बारीकी से अवलोकन किया। अवलोकन कर उपखण्ड अधिकारी ने मिडिया से वार्ता की पानी निकासी के लिए उनके पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। तथा गेनाणी की पानी सोसने की क्षमता भी समाप्त हो गई। जिस के कारण बार बार ये समस्या हुई। जिसको लेकर आज नगरपालिका के अधिकारी से वार्ता कर इस व्यवस्था को लेकर एक ओर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आदेशित किया है। शीघ्र ही कुछ देर में पानी निकासी हो जायेगी। स्थाई समाधान के लिए गेनाणी की सफाई करवाने,तथा पम्पसेट तैयार करवाने के लिए अधिशाषी अधिकारी से वार्ता कर निविदा करवाकर स्थाई समाधान का प्रयास किया जायेगा।