Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी मैगजीन में शेखावाटी के लाल की सफलता की कहानी प्रकाशित

,

अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी मैगजीन में शेखावाटी के लाल की सफलता की कहानी प्रकाशित

ई व्हिकल्स के निर्माता उधोगपति तुनवाल की जीवनी का मैगजीन में हुआ प्रकाशन

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी] अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी मैगजीन काॅरपोरेट टाईकोन्स में शेखावाटी के लाल की सफलता की कहानी प्रकाशित हुई है जो शेखावाटी व उधोग जगत के लिए बड़े गर्व और गौरव की बात है। जी हां हम बात कर रहे शेखावाटी के चूरू के मूल निवासी व पूना महाराष्ट्र के जाने-माने उद्योगपति व ई व्हिकल्स के निर्माता झुमरमल तुनवाल की। उक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी मैगजीन काॅरपोरेट टाईकोन्स में अमूमन कंपनी जगत की बड़ी बड़ी हस्तियों व राजनीति क्षेत्र में शिखर को छूने वाली शख्सियतों के साक्षात्कार प्रकाशित होते है।

मैगजीन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साक्षात्कार भी प्रकाशित हुआ है। उक्त मैगजीन यूएसए , कनाडा जैसे देशों की नामचीन यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को जीवन में ऐसे लोगों की सफलता की कहानी बताईं जाती है कि जीवन में सफलता कैसे प्राप्त की जा सकती है। मैगजीन में उधोगपति तुनवाल के संघर्ष से सफलता की कहानी लिखी गई है। जिसमें बताया कि करीब पांच साल पूर्व बिजनेस में करीब 16 करोड़ का नुक़सान होने के वावजूद भी तुनवाल डिप्रेशन में जाने की बजाय सफलता का परचम लहराते हुए कंपनी जगत की बड़ी हस्तियों में शुमार होते हैं। तुनवाल चूरू जिले के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं तथा महाराष्ट्र के पूना जाकर अपनी कड़ी मेहनत,लगन व निष्ठा के साथ इलैक्ट्रिक व्हिकल्स में कदम रखते हुए देश के मशहूर उद्योगपतियों में अपनी पहचान बनाते हैं। काॅरपोरेट जगत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित अंग्रेजी मैगजीन में तुनवाल का साक्षात्कार प्रकाशित होना उधोग जगत, शेखावाटी एवं राजस्थान के लिए गौरव व गर्व की बात है। तुनवाल ई व्हिकल्स के क्षेत्र में अनेकों बार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवार्ड भी प्राप्त कर चुके हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur