Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सुजानगढ़ में चार सट्टेबाज गिरफ्तार

सुजानगढ़ में चार सट्टेबाज गिरफ्तार

सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस ने चार क्रिकेट बुकी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 हजार रूपये नकद बरामद किये हैं। सीआई दरजाराम ने बताया कि आई.जी. बी.एल. मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक यादराम फांसल के निर्देशानुसार लुहारागाड़ा स्थित एक घर में पुलिस ने दबिश दी और आरोपी धर्मपाल पुत्र महावीर जाट निवासी वार्ड न. 3, पवनसिंह पुत्र विजयसिंह राजपूत, संदीप पुत्र श्यामसुन्दर ब्राह्मण, अर्जुन पुत्र ओमप्रकाश ब्राह्मण निवासीगण वार्ड न. 19 सुजानगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से बरामद कोपियों में करीब 65 लाख के सट्टे का हिसाब भी बरामद किया गया है। सीआई ने बताया कि कांस्टेबल महावीर की मुखबीरी पर हुई इस कार्यवाही में आरोपियों के पास से एल.सी.डी., 10 मोबाईल फोन, चार्जर, केलकुलेटर, रिमोट आदि सामान बरामद किया गया है। सीआई दरजाराम ने बताया कि जिस मकान से क्रिकेट बुकी पकड़े हैं, उसके बारे में प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मकान राजू चौरडिय़ा का है। सभी आरोपी ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैस लीग (बी.बी.एल.) में मेलबर्न स्टार एवं मेलबर्न रेन गेस्ट के बीच खेले जा रहे मैच पर लोगों को सट्टा खिला रहे थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur