सुजानगढ़, शैलेन्द्र लाटा चूरू जिले के सुजानगढ़ में शनिवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और उसके गठबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
राहुल गांधी का पुतला जलाया
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार स्थित घंटाघर चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
इस दौरान “महिला शक्ति के सम्मान में भाजपा मैदान में” और “महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए गए।
महिला नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप
कार्यक्रम में महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल ने कहा,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को शक्ति मानते हैं, लेकिन विपक्ष उनकी प्रगति में बाधा बन रहा है।”
वहीं जयश्री दाधीच ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों का अपमान करने वालों का अंत तय है।
लोकतंत्र के लिए बताया काला अध्याय
मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि,
“यह देश के लोकतंत्र के लिए काला अध्याय है और आधी आबादी के साथ धोखा है।”
कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान पवन माहेश्वरी, महावीर सेन, गौरव इंदौरिया, प्रकाश भार्गव, भवरलाल काछवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



