स्थानीय नाथोतालाब में कूदकर शनिवार को एक युवक ने अपनी जान दे दी। चौंकाने वाली बात ये रही कि युवक यतीश मोयल (40) पुत्र रामवल्लभ मोयल निवासी चुंगी नाका के पास, अपनी बाईक लेकर आया और तालाब किनारे बाईक खड़ी कर तालाब में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने जब देखा तो लोग भागे और उसकी तरफ एक रस्सी और पाईप फेंके जो उसके हाथों तक पहुंच गये। लेकिन यतीश मोयल ने हाथ जोड़ते हुए रस्सी पकडऩे से मना करते हुए जान दे दी और कुछ देर बाद यतीश पानी में गुमशुदा हो गया। युवक के तालाब में डूबने की सूचना पर सैंकड़ो की संख्या में तमाशबीन लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सीआई दरजाराम के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंचा। गोताखोर चांदरतन गुलेरिया ने तालाब में शव को ढूंढ़ा और शव बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय बगडिय़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं लोगों ने बताया कि मृतक काफी दिनों से शेयर मार्केट का काम करता था और आर्थिक तंगी से परेशान भी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सुजानगढ़ के तालाब में कूदकर युवक ने जान दी
सुजानगढ़ के तालाब में कूदकर युवक ने जान दी



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।