Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सुजानगढ़ में धोखे से इनोवा कार ले जाने का मामला दर्ज

सुजानगढ़ में धोखे से इनोवा कार ले जाने का मामला दर्ज

स्थानीय पुलिस थाने में बीडीएस होटल के मैनेजर मोतीलाल पुत्र हीरालाल सैनी निवासी उदयपुरवाटी ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखे से इनोवा कार ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को होटल मैनेजर मोतीलाल ने बताया है कि मैं अपने भाई ओमप्रकाश की इनोवा कार का इस्तेमाल सुजानगढ़ आने जाने के लिए करता हूं। दिनांक 23 नवंबर को गिरधारीलाल पुत्र मूलचंद सोनी निवासी लिखमसर चूरू मेरे पास आया और कहा कि मेरा सालासर और लाडनू में निर्माण कार्य चल रहा है, तो दो तीन कमरे किराये पर चाहिए। जिस पर मैनेजर ने एग्रीमेंट निष्पादित कर 3 कमरों की चाबी गिरधारीलाल सोनी को सौंप दी। उसके बाद गिरधारीलाल सोनी आया और कहा कि मुझे लाडनू सालासर साईट संभालने के लिए जाना है, तुम तीन घंटे तुम्हारी कार मुझे किराये पर दे दो। जिस पर होटल मैनेजर ने कहा कि मैं कार किराये पर नहीं देता। इस पर आरोपी ने कहा कि मुझे कार चलानी आती है कुछ घंटे में काम संभालकर वापस आ जाऊंगा, इस पर होटल मैनेजर ने उसे कार की चाबी दे दी और आरोपी कार लेकर चला गया। 5-6 बार फोन करने पर जल्दी आने का कहता रहा और शाम को आरोपी ने फोन बंद कर लिया और कार नहीं लौटाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur