Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सुजानगढ़ में जबरदस्ती करने का आरोपी गिरफ्तार

सुजानगढ़ में जबरदस्ती करने का आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने विवाहित महिला के साथ जबरदस्ती करने के आरोपी रोशन खां कायमखानी को गिरफ्तार किया है, जिसको न्यायालय ने जेल भेजे जाने के आदेश दिये हैं। पुलिस को पीडि़त महिला ने रिपोर्ट देकर बताया था कि 31 अगस्त 18 को मेरे घर पर रोशन खां कायमखानी आया और मुझे मोबाईल देते हुए कहा कि मेरे से बात करना। जिस पर विवाहिता ने मना किया तो उसने कहा कि तुझे पैसा दूंगा, जिस पर विवाहिता द्वारा मना किया गया। विवाहिता का आरोप है कि इतना होने के बाद आरोपी रोशन खां कायमखानी ने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और इज्जत पर हाथ डाला। पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार ने आरोपी रोशन खां कायमखानी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजे जाने के आदेश दिये गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur