निकटवर्ती क्षेत्र झलाई तलाई के पास रविवार रात्रि को एक ट्रेक्टर चालक का शव बरामद हुआ है और उसके पास ही बजरी से भरा उसका ट्रेक्टर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस थाने के सीआई दरजाराम ने मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर राजकीय बगडिय़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं मृतक के चाचा मो. सबीर खां पुत्र हमीद खां मोयल निवासी वार्ड न. 1 लाडनू ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि मेरा भतीजा बबलू खां (30) पुत्र हसन खां मोयल निवासी लाडनू ट्रेक्टर चलाता है और 2 दिसंबर को वह गोपालपुरा से बजरी लाने के लिए गया था। गोपालपुरा क्रेशर से वापस आते वक्त झलाई तलाई की राजकीय स्कूल के पास उसका शव ट्रेक्टर के पीछे पड़ा होने की सूचना हमें शाम को मिलने पर हम लोग मौके पर गये तो देखा कि बबलू के सिर में चोट से खून बह रहा था और वह मृत अवस्था में पड़ा था। मुस्तगिस सबीर खां ने आशंका जताई है कि किसी ने लापरवाही से वाहन चलाकर उसे बबलू को टक्कर मारी, जिससे उसकी दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपकर मामले की जंाच शुरू कर दी है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सुजानगढ़ में ट्रेक्टर चालक का शव बरामद
सुजानगढ़ में ट्रेक्टर चालक का शव बरामद



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।