Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹51,780 नकद जब्त

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹51,780 नकद जब्त

पुलिस की दबिश से हड़कंप

सुजानगढ़। चूरू जिले की पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से ₹51,780 नकद और ताश की 52 पत्तों की गड्डी बरामद की गई।

गुप्त सूचना पर रेड

जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव (IPS) ने बताया कि जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी कड़ी में सुजानगढ़ पुलिस को धनलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स के पीछे जुआ खेले जाने की सूचना मिली।

अधिकारियों की देखरेख में ऑपरेशन

इस सूचना पर एएसपी दिनेश कुमार और वृताधिकारी दरजाराम की देखरेख में, थानाधिकारी बेगाराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा। मौके से छह लोग जुआ खेलते हुए रंगेहाथ पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, वे सभी सुजानगढ़ के ही निवासी हैं:

  • विकास शर्मा
  • संजय पारीक
  • जगदीश शर्मा
  • रामचन्द्र करवा
  • मनीष कुमार जैन
  • राजकुमार प्रजापत

मुकदमा दर्ज, अभियान जारी

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसपी यादव ने कहा कि “अवैध जुआ-सट्टे पर जिलेभर में सख्त निगरानी रखी जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।”

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur