Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / एशियाई पैरा खेलों में टेबिल टेनिस कोच के रूप में चीन जायेंगी सुमन पारीक

,

एशियाई पैरा खेलों में टेबिल टेनिस कोच के रूप में चीन जायेंगी सुमन पारीक

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भारतीय खेल प्राधिकरण की वरिष्ठ टेबल टेनिस प्रशिक्षक ,हाईपरफॉरमेंस डायरेक्टर सुमन पारीक हांगझोऊ में होने वाले पैरा गेम्स में भाग लेने वाली भारतीय टेबल टेनिस टीम की कोच के रूप में 17 अक्टूबर को चीन के लिए रवाना होंगी । साई गांधीनगर में वरिष्ठ टेबल टेनिस प्रशिक्षक रतनगढ़ निवासी सत्यनारायण पारीक की धर्मपत्नी सुमन पारीक राजस्थान यूनिवर्सिटी के साई केंद्र में कार्यरत हैं जहां वे राज्य,राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ियों को निरंतर तराशने में जुटी हुई हैं । 22 अक्तूबर से आरम्भ होने वाले एशियाई पैरा खेलों में 14 सदस्य टीम की प्रशिक्षक के रूप में सुमन पारीक को नियुक्त किया गया है । । ज्ञातव्य है कि स्वयं सत्यनारायण पारीक भी इसी माह फॉरेन एक्सपोजर प्रोग्राम के तहत आयोजित पैरा गेम्स में भारतीय टेबल टेनिस टीम के प्रशिक्षक के रूप में नाइजीरिया गए हैं । रतनगढ़ के पारीक दंपति की इस उपलब्धि पर नगर के खेलप्रेमियों ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur