Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ई-मित्र केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

ई-मित्र केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

शहरी क्षेत्र के 8 ई-मित्र केन्द्रों का

चूरू, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, चूरू के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार गरवा व राजगढ़ ब्लॉक प्रोग्रामर तरूण उपाध्याय, सूचना सहायक विकास कुमार व प्रवीण कुमार सांगवान द्वारा राजगढ़ शहरी क्षेत्र के 8 ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान इन ई-मित्र केन्द्रों पर राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली गई। एक ई-मित्र केन्द्र पर नवीनतम रेट लिस्ट चस्पा नहीं पाए जाने पर पैनल्टी लगाकर नवीनतम रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। 5 ई-मित्र केन्द्रों का संचालन ई-मित्र पोर्टल पर दर्ज पते से अन्यत्र पाया गया। इन ई-मित्र संचालकों को नोटिस जारी कर 7 दिवस में अपने ई-मित्र केन्द्र का पता परिवर्तन करवाने या पोर्टल पर वर्णित पते पर ई-मित्र केन्द्र स्थानांतरित करने के संबंध में आदेशित किया गया।

साथ ही संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा 3 ई-मित्र केन्द्रों चाणक्य फोटो स्टेट एवं रोजगार केन्द्र, संतोष फोटो स्टेट और सागर फोटो स्टेट स्टूडियो पर विभाग द्वारा निर्धारित सेवा शुल्क से अधिक राशि लेने की पुष्टि होने पर तीनों ई-मित्र केन्द्रों को 7 दिन के लिए निलंबित करते हुए प्रत्येक पर 1000 रुपये की शास्ति आरोपित की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur