Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

,

कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि एवं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) ने

चूरू, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि एवं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) निसार अहमद खान ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की बालिकाओं से बातचीत कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। बालिकाओं ने व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। इस दौरान महर्षि ने बालिकाओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया और कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से अनेक प्रकार के नुकसान पर्यावरण को हो रहा है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से लग रहे प्रतिबंध की जानकारी दी और कहा कि हमें वैकल्पिक उत्पादों का उपयोग करना चाहिए। इस दौरान विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक विमला देवी, कृष्णा पचार, सुनीता दुलड़, तनुजा जड़िया, शबनम, विनोद, अंजिला खान, सुकेश आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur