चूरू, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने शुक्रवार को चूरू पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ओडीएफ निरन्तरता एवं माहवारी सुरक्षा प्रबंधन विषय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री ने स्वच्छता अभियान में आम आदमी को जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता एवं स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक है, अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी की भूमिका आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभियान के द्वितीय चरण में ठोस एवं तरल कचरे के प्रबंधन हेतु सरकार द्वारा 40 लाख रुपये की कार्य योजना स्वीकृत की गई है जिसके तहत जिले की 115 कार्य योजना स्वीकृति हेतु अनुमोदित है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि ग्राम पंचायत गुणवता के साथ कार्य करवाएं। जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू जिला राज्य का तीसरा ओडीएफ जिला है तथा स्वच्छता में निरन्तर अच्छा कार्य कर रहा है इसीलिए जिले को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मान मिला है। विक्रम सिंह कोटवाद ने स्वच्छता में गुणवत्ता से कार्य करने का आह्वान किया। जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) श्यामलाल शर्मा ने जिले में स्वच्छता अभियान के तहत किये जाने वाले कार्यो की जानकारी दी। कार्यशाला में जिला उप प्रमुख सुरेन्द्र स्वामी, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, आंगनबाड़ी व आशा, राजीव बारी, विकास अधिकारी, धांधू सरपंच जयप्रकाश शर्मा, के.आर.सी. के प्रशिक्षक डा.ॅ रविन्द्र बोस एवं उनकी टीम सदस्य थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / स्वच्छता एवं स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक है – राजेन्द्र राठौड़
स्वच्छता एवं स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक है – राजेन्द्र राठौड़



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।