Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / स्वदेशी स्वाभिमान दिवस मनाया

स्वदेशी स्वाभिमान दिवस मनाया

स्वदेशी के प्रखर प्रवक्ता राजीव भाई दीक्षित को किया नमन

चूरू, साँखू फोर्ट के श्री श्री १०८ प्रेमगिरी मठ में स्थित संघ कार्यालय में आज स्वदेशी के प्रखर प्रवक्ता स्वर्गीय राजीव भाई दीक्षित की सतावन वी जयंती तथा चौधवी पुण्यतिथि स्वदेशी स्वाभिमान दिवस के रूप में मंगेज पुरी टेलर के सानिध्य में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई। योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय ने दीक्षित के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा प्राप्त कर उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया । इस अवसर पर मंगेजपुरी गोस्वामी,खण्ड विस्तारक योगेश कुमार व गणेश सोनी ने विचार प्रकट किये और विचार पत्रिका स्वधर्म संदेश सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur