Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / स्वयंसेवको ने की सीएचसी में विजिट

,

स्वयंसेवको ने की सीएचसी में विजिट

बुधीया राउमावि में

रतननगर,[शंकर कटारिया ] कस्बे की एचपी बुधीया राउमावि में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना 2 स्तर के सात दिवसीय शिविर के तिसरे दिन स्वयंसेवको ने कस्बे की सीएचसी में विजिट की। शिविर प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवको ने सीएचसी परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर प्रभारी ने स्वयंसेवको को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। चिकित्सकों ने स्वयंसेवको निरोगी रहने हेतु अच्छा खान-पान व स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने व स्वास्थ्य संबधित रोगों से बचने की सलाह दी। अध्यापक गुलाम मोहियुदीन ने स्वयंसेवको को चायनीज मांझा उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur