Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / तालछापर बर्ड फेस्टिवल 2026: पंच गौरव योजना में सजी सांस्कृतिक संध्या

,

तालछापर बर्ड फेस्टिवल 2026: पंच गौरव योजना में सजी सांस्कृतिक संध्या

Churu News (चुरू समाचार) : तालछापर बर्ड फेस्टिवल 2026: पंच गौरव योजना में सजी सांस्कृतिक संध्या

चूरू, प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘पंच गौरव योजना’ के अंतर्गत ‘एक जिला – एक प्रजाति : खेजड़ी’ के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में चूरू जिले के तालछापर वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित तालछापर बर्ड फेस्टिवल – 2026 के दौरान भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

 प्रशासन व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रवण कुमार माली, एडीएम संतोष कुमार मीणा, डीएफओ भवानी सिंह, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, बीदासर एसडीएम अमीलाल यादव सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 लोकसंगीत और नृत्य ने बांधा समां

सांस्कृतिक संध्या में

  • अनवर खान एंड ग्रुप द्वारा “केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देस…”

  • राजीविका की रचना द्वारा “कुरजां”

  • प्रेम एंड पार्टीरमा गोस्वामी द्वारा लोक नृत्य

की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 विद्यार्थियों और लोक कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति

टैगोर शिक्षण संस्थान, मरुधर स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और स्थानीय लोक कलाकारों ने

  • लोकगीत

  • लोक नाट्य

  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों

के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और वृक्षारोपण का सशक्त संदेश दिया।

 प्रकृति प्रेमियों की रही खास मौजूदगी

कार्यक्रम में घनश्याम नाथ कच्छावा, एसीईओ भागचंद खारिया, उद्योग महाप्रबंधक उजाला, तहसीलदार गिरधारी पारीक, बीडीओ रवि कुमार, एसीएफ क्रांति सिंह, रेंजर उमेश बागोतिया सहित
पक्षी विशेषज्ञ, पर्यावरणविद, प्रकृति प्रेमी और छापरवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 कार्यक्रम संचालन

सांस्कृतिक संध्या का कुशल संचालन चंद्रशेखर पारीक द्वारा किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur