Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / तालछापर के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी से की भेंट

तालछापर के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी से की भेंट

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] पर्यावरण और पारिस्थितिकी विकास के क्षेत्र में कार्यरत ताल छापर की नेचर एनवॉयरनमेंट एण्ड वाइल्ड लाइफ सोसायटी (न्यूज) के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी से भेंट की। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वामी ने जिला कलक्टर सत्यानी को विगत वर्षाे में की जा रही संस्था की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से बताया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल संस्था के पार्थ सोनी ने ताल छापर की जैव विविधताओं के सम्बन्ध में बताया और संस्था के संरक्षक साहित्यकार डॉ घनश्याम नाथ कच्छावा ने जिला प्रशासन द्वारा पशु पक्षी संरक्षण के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी और अपनी एक पुस्तक ‘‘सूनी गलियां-घर आबाद (लॉक डाउन डायरी) भी जिला कलक्टर को भेंट की। संस्था ने जिला कलक्टर को बर्ड फीडर और मिट्टी के घौसले भेंट किये। संस्था के कार्यों एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने कहा कि पक्षी संरक्षण आज की युग की महती आवश्यकता है। जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी संतुलन में प्रकृति के प्रत्येक प्राणी का योगदान है। से में हमें प्राणिमात्र के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने संस्था की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि से कार्याे का विस्तार होना चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को इससे जुड़ना चाहिए। उन्होंने बर्ड फीडर से पक्षी के दाना चुगने की प्रक्रिया को भी समझा। इस अवसर पर सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) कुमार अजय, एसडीएम मीनू वर्मा आदि उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि संस्था द्वारा विगत वर्षाे में 5000 मिट्टी के घौसले और इतने ही बर्ड फीडर निःशुल्क वितरित किये जा चुके हैं। साथ ही संस्था द्वारा तालछापर में पांच बीघा जमीन पर सघन वृक्षारोपण अभियान किया जा रहा है। संस्था द्वारा गर्मी के मौसम में प्रतिवर्ष शिक्षण संस्थाओं, सार्वजनिक स्थानों पर काफी संख्या में परिंदों के लिए परिंडे लगाए जाते रहे हैं। संस्था द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर विविध गतिविधियां की जा रही हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur