Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / आदर्श विद्या मंदिर का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

आदर्श विद्या मंदिर का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] श्री दुर्गा प्रसाद धानुका बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम में अध्यक्ष मदनलाल कम्मा, मुख्य अतिथि तिलोक कम्मा, प्रधानाचार्य सुनील कुमार महर्षि , नरेंद्र कुमार चौमाल, ताराचंद शर्मा ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परीक्षा परिणाम अर्चना इंदौरिया ने घोषित किया। इसमें प्रथम , द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बहिनों को मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कक्षाओं में प्रथम स्थान नंदिनी चांडक, जिज्ञासा शर्मा, यशस्वी शर्मा, कोमल चांडक, एकता सारस्वत, द्वितीय स्थान अनुष्का सैनी, खुशी, निधि कटारिया, चंचल सोनी, मोनिका तथा तृतीय स्थान अनन्या चौधरी, मिडिया, अंशिका प्रजापत, पायल शर्मा, दक्षिता प्रजापत आदि बहिनों ने प्राप्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष मदनलाल कम्मा ने कार्यक्रम में पधारे अभिभावकों का आभार व्यक्त करके धन्यवाद ज्ञापित किया। बहिन नंदिनी चांडक ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम में अशोक कुमार स्वामी, राजेश बड़जाती, उर्मिला देवी विद्यालय की बहिनें, विद्यालय के समस्त आचार्य तथा सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीकृष्ण सैनी ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur