Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / प्रतिभा सम्मान समारोह होगा 11 नवंबर को

प्रतिभा सम्मान समारोह होगा 11 नवंबर को

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] स्थानीय ग्रामीण किसान छात्रावास परिसर स्थित सामुदायिक भवन में जाट बौद्धिक मंच कार्यकारिणी की बैठक मंच अध्यक्ष मुकंदाराम नेहरा की अध्यक्षता में हुई। मंच के सचिव महेंद्र डूडी ने बताया कि बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह 11 नवंबर को भामाशाह लादूराम,रामलाल थोरी के आर्थिक सहयोग से किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों,मेडिकल,इंजीनियरिंग सहित कक्षा 10 और 12 में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में विभिन्न तरह की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां तय की गई। बैठक में भंवरलाल डूडी,रामचंद्र ऐचरा,दुर्गाराम भारी,बृजलाल खीचड़,रोहित कुमार सिहाग,रूपेश चौधरी,विजयपाल ऐचरा,पप्पू कुमार सूंडा,बजरंग लाल बिसु,बलदेव ख्यालिया,शिवकुमार डूडी,शुभकरण नैण,प्रकाश चौधरी आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur