Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / संविधान दिवस पर प्रतिभाएं पुरस्कृत

संविधान दिवस पर प्रतिभाएं पुरस्कृत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] गुरुकुल आदर्श विद्या मंदिर रतनगढ़ में 26 नंवबर को अधिवक्ता राजेन्द्र मारोठियां के मुख्य आतिथ्य में संविधान दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसके विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता पंकज मंडार रहे।उपयुक्त कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिनमें विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। कंचन, संध्या नवल, प्रणव पारीक प्रथम स्थान पर रहे। सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम रहे प्रतिभागियों सहित 35 बच्चों को सम्मानित किया गया। संविधान दिवस पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ने बताया की संविधान निर्माता के रूप में बाबा साहेब का अमूल्य योगदान रहा है। विशिष्ट अतिथि ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्था प्रधान नेमीचंद सांखला ने बताया कि संविधान भारत का एक बहुमूल्य दस्तावेज है जिससे कि आज पूरा देश प्राण रूप में कार्य कर रहा है। संविधान के रूप में भारत देश के मनस्वीयों ने हमें एक अनमोल खज़ाना दिया है जो देश की आज़ादी के 70 साल बाद भी एक दिव्य शक्ति के रूप में देश को अमन, भाईचारे और एकता के सूत्र में बांधे रखने में सफल सिद्ध रहा है। इस अवसर पर कंचन स्वामी, नीतु शर्मा, पायल शर्मा, सरिता, कविता, आकांक्षा आदि उपस्थित रहें। संचालन आकाश ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur