Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / तम्बाकू जनित वस्तुओें के खाद्य सुरक्षा टीम ने लिये नमूने

,

तम्बाकू जनित वस्तुओें के खाद्य सुरक्षा टीम ने लिये नमूने

मावे के लिये तीन सैम्पल

चूरू, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरूवार को चूरू कस्बे में प्रतिबन्धित मैग्निशियम कार्बोनेट व निकोटिन वाले तम्बाकू जनित वस्तुओं की रोकथाम के लिए कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने जांच के लिए सैम्पल लिए। इसी तरह टीम ने मावे के तीन नमूने लिये है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.भंवरलाल सर्वा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागरमल ढाका व मदनलाल बाजिया ने गुरूवार को चूरू कस्बे में तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों की दुकानों पर जाकर वस्तुओं की शुद्धता की जांच की और सैम्पल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदनलाल ने बताया कि टीम ने चूरू के बंसल मार्केटिंग से सुपारी के सैम्पल लिए और व्यापारियों को प्रतिबंधित तम्बाकू उत्पाद को नहीं बेचने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि सैम्पल को जांच के लिए जयपुर स्थित लैब में भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह नथमल सुरजाराम, ख्यालीराम —–हलवाई व गोगराज नथमल प्रतिष्ठान से मावा के तीन नमूने लिये
जिले में खाद्य पदार्थाे में मिलावट करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में जिले में विभिन्न स्थानों पर खाद्य पदार्थ की जांच के बाद की गई कार्रवाई में खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है। इस दौरान एनटीसीपी की जिला सलाहकार डॉ. लाड कंवर के नेतृत्व में कोटपा एक्ट के तहत 9 हजार 850 रूपये वसुल कर कार्यवाही की गई। टीम में राजेश शर्मा, शिवसिंह व देवीदान मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur