Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : तारानगर में हिरण शिकार की कोशिश, दो डिटेन

,

Churu News : तारानगर में हिरण शिकार की कोशिश, दो डिटेन

Taranagar police with seized Bolero vehicle in pipe theft case

भूतिया जोहड़ी क्षेत्र में शिकार की फिराक में घूम रहे थे आरोपी
चूरू। तारानगर थाना पुलिस ने हिरण के शिकार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो जनों को डिटेन किया है।

पुलिस ने मौके से एक अवैध टोपीदार बंदूक और एक बाइक भी जब्त की है।

सूचना मिलते ही पहुंची टीम

थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि हिरण के शिकार की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

वन विभाग के रेंजर सुरेन्द्र सिंह को भी सूचना दी गई, जो अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

खेतों में कर रहे थे घूम-घूमकर तलाश

जानकारी के अनुसार, अलायला व महात्मा गांव के बीच खेतों में भूतिया जोहड़ी क्षेत्र के आसपास बाइक पर मलवास निवासी प्रदीप और पालाराम बावरी घूम रहे थे।

दोनों के पास टोपीदार बंदूक थी और वे हिरणों के शिकार की फिराक में बताए गए।

शव और अवशेष नहीं मिले

ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस और वन विभाग की टीम ने रोही अलायला के खेतों व भूतिया जोहड़ी क्षेत्र में संभावित मृत हिरण के शव और अवशेषों की काफी तलाश की।

हालांकि, मौके से हिरण का शव या मांस बरामद नहीं हुआ

नहर पटड़ा से बरामद हुई बाइक

नहर पटड़ा रोही गांव अलायला क्षेत्र में एक बाइक मिली, जिस पर टोपीदार बंदूक रखी थी।

पुलिस ने बाइक और बंदूक को जब्त कर लिया।

दोनों संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।

मामले की जांच एएसआई महेश को सौंपी गई है।

वन्यजीव संरक्षण पर सख्ती

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीव शिकार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है और ग्रामीणों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur