तारानगर में किसानों का उग्र प्रदर्शन
चूरू जिले के तारानगर में सिंचाई के पानी की मांग को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।
गाजुवास माइनर में पानी नहीं आने से नाराज सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के साथ नहर विभाग कार्यालय पहुंच गए।
ट्रैक्टरों संग पहुंचे सैकड़ों किसान
विभिन्न गांवों से किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।
किसानों ने ट्रैक्टरों को कार्यालय परिसर में घुसाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया।
सीआई सतपाल बिश्नोई ने समझाइश कर ट्रैक्टरों को कार्यालय के बाहर रुकवाया।
विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी
ट्रैक्टर बाहर खड़े कर किसान कार्यालय में पहुंचे और नहर विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद किसान नीचे बैठ गए और धरना शुरू कर दिया।
किसानों ने साफ चेतावनी दी
जब तक गाजुवास माइनर में पानी नहीं छोड़ा जाएगा, हमारा महापड़ाव जारी रहेगा।
ये किसान रहे मौजूद
धरने में उमराव सहारण, राजू, हरिसिंह बेनीवाल, श्रवण कुमार, महेंद्र सुथार, बीरबल मेहरा, भंवर लाल, शंकर कस्वां, उदराम, उदयभान सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
पुलिस जाप्ता तैनात
स्थिति को देखते हुए सीआई सतपाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
