Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : ट्रैक्टर की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर की मौत

,

Churu News : ट्रैक्टर की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर की मौत

Police and ambulance after tractor accident in Taranagar Churu

चूरू जिले के तारानगर कस्बे में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गलियों में साइकिल चला रहे एक 16 वर्षीय किशोर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

ननिहाल आया था किशोर

जानकारी के अनुसार झारिया निवासी कृष्ण (16) अपने ननिहाल तारानगर आया हुआ था।

सोमवार शाम वह मोहल्ले की गलियों में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान एक मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

परिजन घायल किशोर को तुरंत तारानगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चूरू के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर उसे सीकर रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि चूरू से निकलते ही रास्ते में कृष्ण की मौत हो गई।

डीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन एम्बुलेंस से कृष्ण को चूरू के डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया है।

पुलिस के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur