Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / टीचर ने खाया जहरीला पदार्थ गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

टीचर ने खाया जहरीला पदार्थ गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने जुटाई जानकारी

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में टीचर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में टीचर को 108 एम्बुलेंस से डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से आई पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।टीचर के द्वारा बताए नंबर पर संपर्क किया गया। जिसमें सामने आया कि अशोक कुमार (37) उदयपुरवाटी के गांव हासासरी का रहने वाला है। जो चूरू के आस पास गांव के सरकारी स्कूल में टीचर है। अशोक कुमार शादीशुदा है। जिसके दो बच्चे हैं। उसके पिता राजेन्द्र कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले अशोक ने फोन पर बात की थी। तब ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। अशोक पंखा सर्किल के पास कहीं रहता है। बेटे के जहर खाने की सूचना मिलने पर पिता राजेन्द्र कुमार करीब दो से ढाई घंटे बाद अस्पताल पहुंचे। जहरीला पदार्थ खाने से अशोक कुमार की तबीयत अधिक बिगड़ गई। जिसको गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया है। जहर खाने का कारण पूरी तरह होश में आने पर ही सामने आएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur