शहर में इन दिनों तेज सर्दी के साथ ही चोरियों का भी सिलसिला लगातार जारी है। गत 2 माह से कस्बे के वार्डो में चोरी होने की खबरें लगातार सामने आ रही है और पुलिस गश्त को चोर चकमा दे रहे हैं या गश्ति पुलिस कही रात्रि को सो रही है। बुधवार-गुरूवार की मध्य रात्रि में स्थानीय वार्ड नंबर 11 व 14 में स्थित दो घरों में भी चोरों ने सारे कमरों के ताले तोडक़र नगदी सहित जेवरात चोरी कर ले गए और पुलिस गश्त की पोल खोल गये। उक्त दोनो चोरियों की सूचना वार्ड वासियों द्वारा थाना प्रभारी को दी गई। थानाप्रभारी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चोरी हुए कमरों एवं घरों का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने में लग गए। वार्ड नंबर 11 में डॉक्टर मोहनलाल घर से बाहर रहते हैं उनका घर बंद रहता है जिसके मेन गेट व अंदर के सारे कमरों के ताले तोडक़र चोरों ने कीमती सामान चोरी कर बाकी सामान बिखेर कर चले गए। इसी प्रकार वार्ड नंबर 14 में स्थित चंदनमल पुत्र गजानन बढ़ाढरा जो बाहर रहते हैं घर बंद था पड़ोसियों ने बताया कि रसोई की लाइट जल रही है तब उनके परिवारजनों ने घर में जाकर देखा तो मैन गेट सहित सारे ताले टूटे हुए मिले व सामान चोरी हुआ पाया गया। मकान मालिक ने फोन पर बताया कि लगभग 22000 रूपये नगद, चांदी के सिक्के, पायजेब सहित साडियां घरेलू सामान चोरी हुआ है। कुल कितना सामान चोरी हुआ है यह तो दोनों मकान मालिकों के बाहर से आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / तेज सर्दी के साथ ही चोरियों का सिलसिला भी बढ़ा
तेज सर्दी के साथ ही चोरियों का सिलसिला भी बढ़ा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।