Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चूरू की तेजस्वी ग्रीन ऑलंपियाड में अव्वल

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चूरू की तेजस्वी ग्रीन ऑलंपियाड में अव्वल

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय की कक्षा-7 की छात्रा तेजस्वी शर्मा ने टाटा ऊर्जा अनुसंधान संस्थान की ओर से आयोजित ग्रीन ऑलंपियाड 2023 में संपूर्ण भारत के केंद्रीय विद्यालयों में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को नई दिल्ली के भारत पर्यावास केंद्र (आईएचसी) में आयोजित सम्मान समारोह में तेजस्वी को 3000 रुपए के नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष कई ऑलंपियाड परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धन का अवसर मिलता है। उन्होंने तेजस्वी की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur