Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अस्थाई वरिष्ठता सूची प्रकाशित, आपत्तियां मांगी

,

अस्थाई वरिष्ठता सूची प्रकाशित, आपत्तियां मांगी

चूरू, कार्यालय संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) चूरू सम्भाग, चूरू की ओर से चूरू मण्डल (चूरू, सीकर एवं झुंझुनूं) में वर्ष 2020-21 में पदोन्नत, नियुक्ति, अन्तर मण्डल स्थानान्तरण पर कार्यग्रहण करने वाले द्वितीय वेतन श्रृंखला के अध्यापकों, विशेष शिक्षकों, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-ाा के कुल 797 कार्मिकों की अस्थाई वरिष्ठता सूची प्रकाशित की जाकर सम्बंधित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।

श्री महेन्द्र सिंह बड़सरा, सहायक निदेशक ने बताया कि सम्बंधित कार्मिक अपनी आपत्ति 24 अगस्त तक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके पश्चात प्राप्त किसी प्रकार की आपत्ति पर विभाग द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur